फ्लाईओवर करीब साढ़े तीन किलोमीटर लंबा होगा, 300 करोड़ रुपये होंगे खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना-गुरुग्राम एलिवेटेड राष्ट्रीय राजमार्ग 248ए पर प्रस्तावित फ्लाईओवर एस्टीमेट तैयार करके लोकनिर्माण विभाग ने मंजूरी के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेज दिया है। फ्लाईओवर पर करीब 300 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी।
फ्लाईओवर करीब साढ़े तीन किलोमीटर लंबा होगा। वही फ्लाईओवर का निर्माण होने से उक्त मार्ग पर जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी। सोहना कस्बे की चुंगी नंबर 1 से हर्बल पार्क तक बनाए जाने वाले फ्लाईओवर निर्माण की संभावनाएं बढ़ गई हैं। बीते दिनों योजना को केंद्र सरकार ने हरी झंडी प्रदान कर दी थी। लोक निर्माण विभाग ने फ्लाईओवर निर्माण का एस्टीमेट तैयार करके मिनिस्ट्री ऑफ रोड एंड ट्रांसपोर्ट को मंजूरी के लिए भेज दिया है। फ्लाईओवर बनने से लोगों को जाम से राहत मिल सकेगी। वर्तमान में दमदमा मार्ग, चिल्ड पॉइंट, शहर पुलिस थाना आदि के समीप हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे वाहन चालकों को निकलने में काफी परेशानी होती है और समय भी काफी बर्बाद होता है। फ्लाईओवर के बन जाने से जाम से मुक्ति मिल सकेगी।
वर्जन
एलिवेटेड मार्ग पर बनाए जाने वाले फ्लाईओवर का एस्टीमेट तैयार करके सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेज दिया है। मंजूरी मिलने के बाद निर्माण की प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी। -तपेश कुमार, एसडीओ, लोकनिर्माण विभाग