फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गैस लीक होने पर लगी आग, झुलसने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहपुर गांव की घटना, कमरे में रखा सामान जला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। खेड़कीदौला थाना के अंतर्गत शिकोहपुर गांव में सोमवार की सुबह सिलिंडर लीक होने से घर में आग लग गई। इस आग में एक व्यक्ति की झुलसकर मौत हो गई और कमरे में रखा सामान भी जल गया। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी के खुंभावास निवासी सुशील (45) गांव शिकोहपुर में किराये पर रहता था। सोमवार की सुबह सिलिंडर से गैस लीक होने की बदबू आने के बाद सुशील ने अपने बेटे दीपांशु (20) को बाहर निकाल दिया। इसके बाद सुशील ने कमरे में माचिस या लाइटर जलाई तो गैस के कारण विस्फाेट होकर आग लग गई। इस आग में सुशील बुरी तरह झुलस गया। उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी सुरेंद्र ने बताया कि सिलिंडर से गैस लीक होने के कारण कमरे आग लगी थी। परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें