फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: इनामी आरोपी 25 साल बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जमानत मिलने के बाद नेपाल भाग गए गोली चलाने के आरोपी को पुलिस ने 25 साल बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नेपाल निवासी थापा उर्फ राजकुमार के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम, लूट के छह मामले दर्ज हैं। आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। आरोपी पर आरोप है कि दो अक्तूबर 1997 में शहर थाना क्षेत्र में एक युवक पर गोली चलाई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद आरोपी को जमानत मिल गई थी। जमानत मिलने के बाद वह फरार हो गया था। अपराध शाखा सेक्टर-43 ने आरोपी को सहारा मॉल के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए नेपाल और असम के विभिन्न स्थानों पर अपनी पहचान बदलकर रह रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें