फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सीएम के काफिले में शामिल फायर ब्रिगेड की गाड़ी 100 फीट गहरी खाई में गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
थापली गांव के पास शाम पांच बजे हुआ हादसा, चालक सुरक्षित
विज्ञापन

प्राकृतिक एवं जैविक खेती किसान मेले से लौट रहे थे मुख्यमंत्री सैनी

संवाद न्यूज एजेंसी
मोरनी। राज्यस्तरीय प्राकृतिक एवं जैविक खेती किसान मेले से लौट रहे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के काफिले में शामिल फायर ब्रिगेड की गाड़ी मंगलवार शाम सौ फीट गहरी खाई में गिर गई। थापली गांव के पास वाहन के अनियंत्रित होने से यह हादसा हुआ। मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद पंचकूला लौट रहे थे। हालांकि चालक सुरक्षित है। उसे किसी तरह की कोई चोट नहीं आई है।
विज्ञापन

घटना शाम करीब पांच बजे की है। वहीं, गाड़ी के खाई में गिरने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने चालक को खाई से बाहर निकाला। पहाड़ी क्षेत्र में हुए इस हादसे में फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें