गुरुग्राम। ब्रज रस गो सेवा समिति के लगभग 50 सदस्यों ने गो भक्ति के लिए झज्जर स्थित गोकुल धाम गौ सेवा महातीर्थ का भ्रमण किया। समिति ने एक लाख रुपये की दवाइयां और 32,000 रुपये नकद भेंट किए। अगले सप्ताह 50,000 रुपये का धनादेश भी भेजा जाएगा। गोशाला संचालक सुनील निमाणा ने समिति का आभार व्यक्त किया।