फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अचानक सामने आया कुत्ता और हो गई दो कारों में भिडंत

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में कार चालकों को हल्की चोटें आई, नहीं दी पुलिस को शिकायत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-40 थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात को सिग्नेचर टावर के पास यू-टर्न लेते समय अचानक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के चक्कर में एक कार डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराने के बाद कार वहां खड़ी दूसरी कार से भी टकरा गई। हादसे में दोनों कार चालकों को हल्की चोटें आईं। मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात करीब 12 बजे चालक निशांत सिग्नेचर टावर के पास यूटर्न ले रहा था। इसी दौरान कार की रफ्तार थोड़ी तेज होने व सामने कुत्ता आने के कारण कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। कार डिवाइडर से टकराने के बाद वहां खड़ी दूसरी कार टकरा गई। इस हादसे में दोनों कार क्षतिग्रस्त हो गईं। कार चालक निशांत के साथ ही दूसरी कार के चालक रितेश को हल्की चोटें आई। दोनों को निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों कार चालकों ने कोई शिकायत नहीं की है। दोनों चालकों निशांत व रितेश के बयान भी दर्ज किए गए हैं। कुत्ता सामने आने के कारण कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। -अनूप सिंह, हेड कांस्टेबल, जांच अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें