फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्वीपिंग मशीन और ट्राॅले की टक्कर, तीन किलोमीटर लंबा जाम लगा

विज्ञापन
विज्ञापन
साउदर्न पेरिफेरल रोड पर सोमवार देर रात को हुआ हादसा
विज्ञापन

सुबह तक क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से नहीं हटाया गया


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। साउदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) पर सोमवार देर रात को सड़कों की सफाई कर रही स्वीपिंग मशीन और एक ट्राॅले की भिड़ंत हो गई। सुबह तक क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से न हटाने की वजह से करीब तीन किलोमीटर तक वाहन जाम में रेंगते रहे। हादसे में ट्राॅला चालक घायल हो गया जिसको नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें रोहतक पीजीआई भेज दिया गया।
विज्ञापन

देर रात को इस दुर्घटना के बाद सुबह तक क्षतिग्रस्त वाहन सड़क के किनारे से नहीं हटाए गए थे। एसपीआर पर वैसे ही वाहनों का काफी दबाव रहता है। क्षतिग्रस्त होने से सड़क की एक लेन बाधित हो गई थी कि इसकी वजह से जाम लगता ही चला गया। ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और ट्राॅले और स्वीपिंग मशीन को रास्ते से हटवाने के लिए तीन क्रेन मौके पर बुलाई गईं, लेकिन ट्राॅले में क्रेशर का लोड अधिक होने के कारण ट्राॅला बीच सड़क से नहीं हट सका। दोपहर बाद ही ट्राॅले को सड़क से हटाया जा सका। इस दौरान करीब चार घंटे तक वाहन चालक परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें