फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सड़क किनारे खड़े दो युवकों काे कार ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल, सोशल मीडिया पर हादसे का वीडियो वायरल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। एसपीआर पुलिस चौकी क्षेत्र में 2 जुलाई की सुबह सड़क किनारे खड़े दो युवकों काे कार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घायल युवक की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ बादशाहपुर थाने में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उत्तर प्रदेश के सेक्टर-1, ग्रेटर नोएडा निवासी शंकर सिंह कठायत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे नोएडा में एक मीडिया चैनल में सीनियर ग्राफिक डिजाइनर के तौर पर काम करता है। दोस्त वरुण गुप्ता के साथ गुरुग्राम आए थे। 2 जुलाई की सुबह करीब 6 बजे दोस्त वरुण गुप्ता की होंडा एलिवेट कार से घर लौट रहे थे। जब वरुण गुप्ता कार को पेट्रोल पंप की ओर ले गए, तब शंकर नीचे उतरकर सड़क किनारे खड़ा हो गया। वहीं, एक युवक भी बैठा हुआ था। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आई बलेनो कार ने टक्कर मार दी। हादसे में शंकर सिंह कठायत के बांये पैर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं वहीं, दूसरे युवक को हल्की चोटें आई, जिसे प्राथमिकी उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं मानेसर थाना क्षेत्र में 26 जून को आईएमटी मानेसर चौक पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल की पहचान भांगरौला गांव में किराये पर रहने वाले जोगिन्द्र सिंह के रूप में हुई है। वह भांगरौला में प्लास्टिक स्क्रैप का काम करता है। घायल के भाई हरिश चौहान की शिकायत पर 2 जुलाई को अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

वर्जन
अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके छानबीन की जा रही है। जल्द ही कार की जानकारी हासिल करके चालक की पहचान की जाएगी और गिरफ्तार करके कार्रवाई की जाएगी। -संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें