फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गलत दिशा में आ रही कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
-कार चालक के खिलाफ बजघेड़ा थाना में मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे पर 15 जनवरी को गलत दिशा में आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। नारनौल (महेंद्रगढ़) के कोरियावास गांव निवासी दीपक ने बजघेड़ा थाना में दी शिकायत में बताया कि वह दिल्ली के द्वारका में अपने जीजा संतोष के पास रहकर पढ़ाई करता है।
विज्ञापन

15 जनवरी को वह बाइक पर सवार होकर गुरुग्राम आया था। रात करीब 11 बजे वापस द्वारका जा रहा था तो सेक्टर-113 के पास स्मार्ट वर्ल्ड बिल्डिंग के सामने गलत दिशा में आ रही कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। राहगीरों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जांच अधिकारी प्रदीप ने बताया कि कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें