फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एक्सप्रेसवे पर कैंटर का टायर पंचर होने से लगा तीन किमी जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रेन की मदद से किया गया कैंटर को सड़क किनारे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को इफको चौक के पास सुबह एक कैंटर का टायर पंचर होने से करीब तीन किलोमीटर का जाम लग गया। इस कारण वाहन चालक रेंगते रहे। सूचना मिलने पर यातायात पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचकर वाहनों को निकालने में जुटे रहे। राजीव चौक से इफको चौक तक वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


दिल्ली की ओर जा रहे कैंटर का इफको चौक के पास करीब साढ़े 10 बजे पंचर हो गया। कैंटर में सामान भरा होने की वजह से वह सड़क के साइड में भी नहीं किया जा सका। कैंटर एक्सप्रेसवे के बीच वाली लाइन में खराब हो गया इसकी वजह से तीनों लेन प्रभावित हो गईं। थोड़ी ही देर में जाम राजीव चौक तक पहुंच गया। सूचना मिलने पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर महाबीर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और वाहनों को निकालने लगे। ट्रैफिक इंस्पेक्टर महाबीर सिंह ने बताया कि कैंटर की स्टेफनी भी खराब थी। इसकी वजह से टायर भी नहीं बदला जा सका। क्रेन को मौके पर बुलाया गया और कैंटर को साइड में कराकर यातायात सुगम किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें