फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्रॉपर्टी में पार्टनर बनाकर कारोबारी से दो करोड़ ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्थिक अपराध शाखा की जांच रिपोर्ट के बाद धोखाधड़ी का मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। आठ साल पहले गुरुग्राम में प्रापर्टी का पार्टनर बनाने का करार कर दिल्ली के कारोबारी के साथ दो करोड़ की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आर्थिक अपराध शाखा दो की जांच रिपोर्ट के बाद सेक्टर-14 थाना पुलिस ने सोमवार को मास्टर माइंड सहित तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।



साउथ दिल्ली के रहने वाले पुन अंडरटेकिंग्स नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक ने पुलिस आयुक्त को दी शिकायत में बताया कि लोकेश भारद्वाज निवासी सी- 535, सुशांत लोक-1 ने उन्हें सेक्टर 14 थाना क्षेत्र में एक व्यवसायिक साइट दिखायी। उनकी मुलाकात राजेश मारवाह निवासी डी-71, साउथ सिटी 1 और अतुल मारवाह निवासी ए-140, सुशांत लोक-III, गुरुग्राम से कराई। उनको प्रापर्टी में 25 प्रतिशत का पार्टनर बनाने का करार कर उनसे करोड़ों रुपये ले लिए। जब भवन बनकर तैयार हुआ तो तीनों ने मिलीभगत करके उनका हिस्सा देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


प्रॉपर्टी को एक नामी शिक्षण संस्थान को किराये पर भी दिया गया है। पुलिस को छानबीन में पता चला है कि आरोपियों ने शिकायतकर्ता से समय-समय पर पैसे लिए हैं। करीब 10 माह से उनका हिस्सा देने के लिए अलग-अलग तरह की बात करते रहे। उन्हें जब पता चला कि आरोपियों की ओर से भवन को किराये पर चढ़़ा कर मोटा किराया भी वसूला जा रहा है, जबकि प्रापर्टी में वह 25 प्रतिशत का पार्टनर है। उसे भनक तक नहीं लगने दी। पुलिस को छानबीन के दौरान मुख्य आरोपी लोकेश भारद्वाज की भूमिका सबसे अधिक संदिग्ध मिली है।



एक ही कॉलोनी मेंं रहते हैं तीनों ठग



पुलिस को छानबीन में पता चला कि तीनों आरोपी सुशांत लोक कॉलोनी में रहते हैं, जिन्होंने साजिश रचकर पीड़ित से करोड़ों रुपये की ठगी की। लोकेश भारद्वाज की ओर से ही लालच देकर उस प्रापर्टी के मामले में पीड़ित को लाया गया था। उसकी ओर से ही अन्य आरोपियों से कुछ और पीड़ित से कुछ बात करके फंसाया गया है।
विज्ञापन








आर्थिक अपराध शाखा की जांच रिपोर्ट के बाद सेक्टर 14 थाना पुलिस ने धोखाधड़ी और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - अर्पित जैन, डीसीपी मुख्यालय, गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें