ग्रेटर नोएडा (संवाद)। एसकेए ग्रुप की ओर से ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौड़ स्टेडियम में 19 से 20 जनवरी तक आयोजित दो दिवसीय एसकेए प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला मंगलवार को एस्टेट ईगल्स और ओरियन एवेंजर्स के बीच खेला गया। एस्टेट ईगल्स ने ट्रॉफी पर कब्जा किया। ग्रुप के निदेशक संजय शर्मा ने कहा कि विजेता एस्टेट ईगल्स को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। पंकज प्रजापति को मैन ऑफ द मैच, अनुराग को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, गौरव को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, राजीव को सर्वश्रेष्ठ फील्डर और गुलशन को फाइटर ऑफ द मैच चुना गया। विनय को मैन ऑफ द सीरीज व सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, अनुराग को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और राजीव को सर्वश्रेष्ठ फील्डर घोषित किया गया।