फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम की लुटेरी दुल्हन: शादी के दो दिन बाद ही ससुराल में किया हाथ साफ, नकदी और गहने लेकर हुई फरार

Tue, 17 Oct 2023 03:17 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

गुरुग्राम के बिलासपुर इलाके में शादी के दो दिन बाद ही एक दुल्हन ससुरास से नकदी और गहने लेकर फरार हो गई।शिकायत पर बिलासपुर थाने में दुल्हन और उसके परिवारवालों के विरुद्ध धाेखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
नकदी और गहने लेकर भागी लुटेरी दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम के बिलासपुर थाना क्षेत्र में शादी के दूसरे दिन ही जेवर और नकदी लेकर दुल्हन के फरार होने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर बिलासपुर थाने में दुल्हन और उसके परिवारवालों के विरुद्ध धाेखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


बिलासपुर के भोडा खुर्द निवासी अशोक कुमार ने शिकायत में कहा कि वह अपने छोटे बेटे मोहित की शादी के लिए एक लड़की देख रहे थे। जुलाई के महीने में उनके परिचित गांव भटसाना निवासी मनीष ने मंजू नाम की महिला से उन्हें मिलवाया। मंजू ने अपने परिचित में एक लड़की होने की जानकारी दी और शादी का प्रस्ताव रखा। इसके बाद 25 जुलाई को प्रीती नाम की युवती को दिखाया गया।

बताया गया कि लड़की गरीब परिवार से है और शादी का सारा खर्च अशोक कुमार को उठाना पड़ेगा। इसके लिए वे राजी हो गए। इसी दिन मनीष ने लड़की के कपड़े व अन्य सामान के नाम पर अशोक से एक लाख रुपये ले लिए। इसके बाद 26 जुलाई को झज्जर कोर्ट में युवक-युवती की शादी करा दी गई। रात में सभी लोग खाना खाकर सोने चले गए। जब दूसरे दिन सुबह उठे तो प्रीती को कमरे में नहीं पाया। इसके बाद पता चला कि अलमारी से डेढ़ लाख रुपये और प्रीती को शादी के दौरान दिए गए गहने गायब हैं।
विज्ञापन


अशोक ने उसके परिवारवालों और मनीष को फोन किया, लेकिन नहीं उठा। थोड़े दिनों बाद जब मनीष ने फोन उठाया तो अशोक को झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत उन्होंने डीसीपी मानेसर से की। उनके आदेश पर बिलासपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें