गुरुग्राम। शुरुआत से ही जिले में टीकाकरण की रफ्तार तेज रही, जिसका नतीजा यह है कि संख्या अब बढ़कर 917112 तक पहुंच गई है। हालांकि, इसमें बड़ी संख्या में प्रवासी लोग भी शामिल हैं, जिनका प्रशासन के पास कोई सटीक आंकड़ा नहीं है। शुक्रवार को जिले में 9991 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया, जिसमें से 1562 लोगों को टीके की दूसरी डोज लगाई गई। शुक्रवार को 18-44 आयु वर्ग में 8104 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया।
इसमें शासकीय केंद्रों पर 2825 ने पहली व 284 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। वहीं, निजी केंद्रों पर 4653 लोगों ने पहली व 342 ने टीके की दूसरी डोज लगवाई। वहीं, 45 साल से ऊपर के 1730 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसमें शासकीय केंद्रों पर 506 लोगों को टीके की पहली डोज दी गई जबकि 573 लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गई। वहीं, निजी टीकाकरण केंद्रों पर 368 लोगों को पहली व 283 लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गई। शुक्रवार को विदेश जाने वाले 59 लोगों ने सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक में 28 दिन के अंतराल पर कोरोना टीके की दूसरी डोज लगवाई।
77 स्वास्थ्यकर्मियों को लगा टीका
शुक्रवार को 77 स्वास्थ्यकर्मियों को भी कोरोना का टीका लगाया गया, जिसमें शासकीय केंद्रों पर 45 को पहली व 28 लोगों को दूसरी डोज दी गई। वहीं, निजी केंद्रों पर 4 लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गई। शुक्रवार को 80 फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना का टीका लगाया गया, जिसमें से 32 को शासकीय केंद्रों पर पहली डोज व 43 को दूसरी डोज दी गई। शुक्रवार को कुल 8429 लोगों को टीके की पहली व 1562 लोगों को कोरोना बचाव टीके की दूसरी डोज दी गई।