संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में सोमवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में करीब 160 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 98 विद्यार्थियों को इंटर्नशिप मिली है। यह आयोजन प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेले के तहत किया गया था। कार्यक्रम में सहायक रोजगार अधिकारी ज्योति विशेष रूप से मौजूद रहीं।
इस मौके पर औद्योगिक क्षेत्र की लगभग 10 कंपनियों ने भाग लिया और विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया। कंपनियों ने चयन प्रक्रिया के बाद 98 विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के लिए चुना। मुख्य अतिथि रतनपाल खटाना ने कहा कि ऐसे रोजगार मेलों का आयोजन समय-समय पर किया जाता है, जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलते हैं और वे आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने कहा कि उद्योगों और युवाओं के बीच यह एक अच्छा मंच है, जिससे दोनों को लाभ मिलता है।