फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस हिरासत से भागे आरोपी को मुंबई से किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। 17 जून को इलाज के दौरान सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भागे आरोपी हाजी अयूब भाई इब्राहिम पिपाड़िया को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया है। अपराध शाखा सेक्टर-10 की टीम ने धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रही आरोपी की पत्नी सबीना को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी यहां से फरार होने के बाद नाम बदलकर रह रहा था। गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक आरोपी दंपती को गुरुग्राम लाने के बाद पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने आरोपी को 2017 में थाना सिविल लाइंस में फर्जीवाड़े के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसके बाद वह भोंडसी जेल में बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें