फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्राला ने बाइक सवार एसपीओ को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार ट्राला ने बाइक सवार एसपीओ को रौंदा, मौत
विज्ञापन

-पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार किया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर तेज रफ्तार ट्राला ने शुक्रवार शाम को बाइक सवार स्पेशल प्रोटेक्शन ऑफिसर (एसपीओ) को रौंद दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल एसपीओ को रॉकलैंड अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्राला छोड़कर मौके से फरार हो गया। आईएमटी मानेसर थाना पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आयुक्त केके राव ने एसपीओ की मौत पर संवेदना व्यक्त की है।
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से तातारपुर गांव निवासी विजयपाल (44) सेना से सेनानिवृत्त होने के बाद 6 जुलाई 2018 को ही गुरुग्राम पुलिस में बतौर एसपीओ तैनात था। शुक्रवार शाम करीब 4.10 बजे बाइक पर सवार होकर आईएमटी मानेसर थाना में ड्यूटी के लिए आ रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार में आ रहे ट्राला ने उसे चपेट में ले लिया। एसपीओ बाइक समेत ट्राला के पिछले पहियों के नीचे आ गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने जब ट्राला चालक को पकड़ने की कोशिश की तो वह ट्राला छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

गंभीर रूप से जख्मी विजयपाल को रॉकलैंड अस्पताल में दाखिल जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आईएमटी मानेसर थाना पुलिस ने मृतक के छोटे भाई धर्मपाल के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर ट्राला को जब्त कर लिया। शनिवार दोपहर को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जिसकी पहचान यूपी के बलिया निवासी दिनेश (22) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

आरोपी के मुताबिक, वह ट्राला में सामान लेकर मारुति कंपनी में गेट नंबर-3 से प्रवेश करने जा रहा था। इस दौरान हादसा हो गया। शनिवार को पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मृतक विजयपाल के तीन बेटियां व एक बेटा है। मामले की जांच कर रहे उपनिरीक्षक सतप्रकाश ने बताया कि शनिवार शाम को आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जहां से उसे जमानत मिल गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें