फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहाता में डीजे बंद कराने गए पुलिसकर्मियों से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
अहाता में डीजे बंद कराने गए पुलिसकर्मियों से मारपीट
विज्ञापन

गुुरुग्राम। वजीराबाद शराब के ठेके पर डीजे बंद कराने गए दो पुलिसकर्मियों से छह युवकों ने मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अहाता संचालक समेत छह अज्ञात युवकों ने खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-56 थाना पुलिस के मुताबिक कांस्टेबल योगेंद्र और स्पेशल प्रोटेक्शन ऑफिसर (एसपीओ) जयबीर शुक्रवार देर रात गश्त कर रहे थे। पुलिस कंट्रोल रूम से मिली सूचना के बाद दोनों पुलिसकर्मी वजीराबाद लालबत्ती पर शराब के ठेके से लगते अहाते पर तेज आवाज में बज रहे डीजे को बंद कराने पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने अहाता संचालक को जब डीजे बंद करने को कहा। इस बात से खफा होकर आधा दर्जन से अधिक युवकों ने पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि युवकों ने अहाते के अंदर कमरे में ले जाकर लात-घूंसों से पिटाई की। घटना केे बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सेक्टर-56 थाना पुलिस ने सूचना के बाद अहाता में छापेमारी की लेकिन वहां आरोपी युवक नहीं मिले। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें