फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने यमुना पुल के बंद होने से गुरुग्राम के रेलवे यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुराने यमुना पुल के बंद होने से रेलवे यात्री परेशान
विज्ञापन

-गुुरुग्राम रेलवे स्टेशन से होकर जाने वाली कई एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनें डायवर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने से आधा दर्जन ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। इसकी वजह से गुरुग्राम से होकर गुजरने वाली फर्रुखनगर पैसेंजर को रेलवे ने रद्द कर दिया। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। दिल्ली में पुराने यमुना पुल से ट्रेनों के रद्द करने से गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनों पर इसका प्रभाव पड़ा है।
विज्ञापन

गुरुग्राम से होकर जाने वाली गाड़ी नंबर 14311 बरेली भुज को ओल्ड यमुना पुल से डायवर्ट कर इसे न्यू दिल्ली से दिल्ली जंक्शन से निकाला गया। इस कारण ट्रेन गुरुग्राम स्टेशन पर निर्धारित समय से करीब 4 घंटे देरी से पहुंची। गाड़ी नंबर 12371 हावड़ा-जैसलमेर एक्सप्रेस को भी इसी तरह से रूट बदलकर चलाया गया। इस कारण ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब तीन घंटे देरी से पहुंची। वहीं सहारनपुर-फर्रूखनगर पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया। इस कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही गरीब नवाज व जम्मूतवी भी काफी देरी से पहुंची। इस बारे में गुरुग्राम स्टेशन अधीक्षक शंकरलाल मीणा ने बताया कि पुराने यमुना पुल के बंद होने से कुछ ट्रेनों के समय पर बदलाव किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर घोषणा करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें