फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बैंककर्मी बनकर ठगे 90 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक के बैंक खाते से निकाले 38 हजार रुपये, साइबर पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर ठगों ने बैंककर्मी बनकर एक अकाउंट होल्डर से 90 हजार रुपये ठग लिए। वहीं, एक युवक के बैंक खाते से 38 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ितों ने जिले की साइबर पुलिस से जालसाजों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बिहार के मधुबनी निवासी रामचंद्र ने साइबर थाना पश्चिम की पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरुग्राम की देवीलाल कॉलोनी में रहते हैं। उन्हें पीएनबी के बैंक खाता बंद करवाना था। इसके लिए उन्होंने 24 दिसंबर को गूगल पर बैंक का कस्टमर केयर नंबर सर्च किया। रामचंद्र ने उस नंबर पर कॉल की तो बात करने वाले ने खुद को बैंक कर्मी बताया और बैंक खाता बंद करने के लिए जानकारी ले ली। इसके कुछ देर बाद ही रामचंद्र के बैंक खाते से 90 हजार रुपये कट गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, उत्तराखंड के देहरादून निवासी शैलेश चंद्र सक्सेना ने साइबर थाना दक्षिण की पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सोहना रोड स्थित एक सोसाइटी में रहता है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने यूपीआई के माध्यम से उसके दो बैंक खातों से 38 हजार रुपये निकाल लिए। जबकि न तो उसके पास कोई ओटीपी आया, न उसने किसी लिंक पर क्लिक किया और न ही बैंक खातों संबंधी जानकारी किसी व्यक्ति के साथ साझा की। पीड़ित ने हेल्पलाइन नंबर 1930 पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें