फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चालान लिंक की एपीके फाइल खोलने पर खाते से कटे 90 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित के दोस्त के पास गाड़ी का चालान कटने का आया था मैसेज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम। आरटीओ के चालान लिंक की एपीके फाइल खोलने पर एक युवक के बैंक खाते से 90 हजार रुपये कट गए। पीड़ित युवक के दोस्त के पास गाड़ी का चालान कटने का मैसेज आया था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना मानेसर में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) के डरोह गांव निवासी अक्षय कुमार ने पुलिस को बताया कि वह आईएमटी मानेसर के सेक्टर-1 में रहता है। 10 सितंबर को हिमाचल के मंडी निवासी उसके दोस्त सुनील ने बताया कि उसके मोबाइल पर गाड़ी का ई-चालान आया है, जबकि गाड़ी का चालान भी नहीं हुआ है। सुनील ने अक्षय कुमार को आरटीओ चालान की एपीके फाइल को जांचने के लिए भेजा। जैसे ही अक्षय ने एपीके फाइल को खोला तो उसका मोबाइल हैक हो गया और उसके खाते से 1.75 रुपये कट गए। इसके बाद 14 सितंबर को 49 हजार 999 रुपये व 40 हजार रुपये कट गए। जालसाजों ने लिंक के माध्यम से अक्षय कुमार के खाते से कुल 90 हजार रुपये निकालकर धोखाधड़ी की। पीड़ित ने अपने साथ हुई धाेखाधड़ी के बारे में हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें