गुरुग्राम। खांडसा गांव में किराए पर रह रहे एक व्यक्ति को उमस भरी गर्मी से बचने के लिए परिवार समेत रात में छत पर सोना महंगा पड़ गया। चोरों ने इस दौरान बंद कमरे का ताला तोड़कर 90000 रुपये नकद व जेवरात चुरा लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत सेक्टर-37 थाने में दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मूलरूप से अलीगढ़ निवासी दिनेश परिवार समेत खांडसा गांव में किराए के मकान में रहता है। वह एक कंपनी में काम करता है। पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि रविवार रात खाना खाने के बाद उमस भरी गर्मी से बचने के लिए वह परिवार समेत छत पर सोने के लिए चला गया। सोमवार सुबह नींद खुलने पर छत से नीचे उतरा तो देखा कि कमरे का दरवाजा टूटा है और अंदर सामान बिखरा पड़ा है। साथ ही अलमारी से 90000 हजार रुपये व जेवरात गायब हैं। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
.