फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 फीसदी दिव्यांग अविनाश ने हासिल किए 60 फीसदी अंक

विज्ञापन
अविनाश का मुंह मीठा कराते परिजन। - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
गुरुग्राम। लिखने में असमर्थ सिर्फ सुनकर और देखकर ही पढ़ाई करने में सक्षम 90 फीसदी दिव्यांग अविनाश कुमार ने 60 फीसदी अंक हासिल किए हैं। इस वर्ष दसवीं कक्षा के परिणाम में दिव्यांग छात्रों का परिणाम भी बेहतर रहा है। अविनाश पढ़ाई को लेकर काफी गंभीर हैं और बारहवीं कला संकाय से करेगा। बारहवीं में बेहतर अंक हासिल करने के बाद वह रेल विभाग में नौकरी करना चाहता है। पिता बलजीत सिंह निजी कंपनी में ऑपरेटर हैं और मां गृहणी है। दुर्गा कॉलोनी में वह किराये के मकान में रहते हैं और मूलरूप से बिहार के रहने वाले है।
विज्ञापन

अविनाश ने बताया कि वह परीक्षा परिणाम से काफी खुश है। अब वह और भी लगन और मेहनत से पढ़ाई करेगा, ताकि इससे भी अच्छे अंक हासिल करे। उन्होंने बताया कि वह लिखने में असमर्थ है। वह रोजाना पांच से छह घंटे पढ़ाई करता है। मोबाइल में शिक्षकों द्वारा भेजी गई वीडियो को देखकर और सुनकर ही पढ़ाई करता है। उसी के माध्यम से ही वह याद करता है।
विज्ञापन

जिला परियोजना अधिकारी रितु चौधरी ने बताया कि इस बार जिले का परिणाम काफी बेहतर रहा। दिव्यांग बच्चों का परिणाम देखकर और भी ज्यादा खुशी मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें