फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पानीपत में 31 अक्तूबर से आठवीं राज्यस्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। आठवीं हरियाणा राज्यस्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन 31 अक्तूबर से पानीपत में किया जाएगा। यह प्रतियोगिता दो नवंबर तक चलेगी, जिसमें प्रदेश के सभी जिलों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
विज्ञापन

गुरुग्राम जिले से 400 से अधिक खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इसमें अंडर-11 आयु वर्ग के खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। जिला मौलिक शिक्षा विभाग के एईओ जगदीश अहलावत ने बताया कि गुरुग्राम से 400 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर देगा। इससे उन्हें दूसरे जिलों के खिलाड़ियों से प्रतिस्पर्धा करने का मौका मिलेगा। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य कम उम्र से ही विद्यार्थियों में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना है। इसका लक्ष्य उन्हें राज्यस्तरीय मंच उपलब्ध कराना भी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें