फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमकॉम में सीटें हुई फुल, अन्य कोर्सों में भी चुनिंदा सीटें ही बची

विज्ञापन
विज्ञापन
एमकॉम में सीटें हुई फुल, अन्य कोर्सों में भी चुनिंदा सीटें ही बचीं
विज्ञापन

- पीजी में दाखिले की प्रक्रिया जारी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। स्नातकोत्तर कोर्सों में फिजिकल वेरिफिकेशन के तहत दाखिले की प्रक्रिया जारी है। सोमवार से शुरू हुई फिजिकल वेरिफिकेशन के तहत कॉलेजों में अधिकांश सीटें भर चुकी हैं। कुछ कोर्सों में चुनिंदा सीट ही बची हैं, वह भी बृहस्पतिवार तक फुल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बुधवार को कमेटी द्वारा दस्तावेजों की जांच करके चालान बनाया गया। सेक्टर-9 और 14 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यायय में एम कॉम की सीटें फुल हो चुकी हैं। सेक्टर-14 राजकीय कन्या महाविद्यालय के नोडल अधिकारी संदीप मान ने बताया कि एमकॉम में सभी सीटें फुल हैं। वहीं भूगोल में 40 सीटों में सिर्फ 7 सीटें व एमए अंग्रेजी में 60 सीट पर सिर्फ 9 दाखिले होने हैं। वहीं सेक्टर-9 स्थित गल्र्स कॉलेज के आरके अहूजा ने बताया कि बीकॉम की सभी सीटें फुल हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें