फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: धुलेंडी पर शराब पीकर वाहन चलाने पर 80 चालकों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस को तीन माह के लिए किया निलंबित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम। धुलेंडी पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए यातायात पुलिस ने 4 मार्च को 80 चालकों के चालान काटे हैं। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान काटने के साथ ही चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस को तीन माह के लिए निलंबित किया गया है।
ऐसे में अगले तीन माह के दौरान उक्त चालक कोई भी वाहन नहीं चला सकेंगे। पुलिस उपायुक्त (यातायात) डॉ. राजेश मोहन के निर्देशानुसार सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात मुख्यालय/हाईवे) सत्यपाल यादव की देखरेख में यातायात पुलिस ने धुलेंडी पर विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान जिले में विभिन्न स्थानों पर नाके लगाकर वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान 80 लोगों को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पाया गया। ऐसे में यातायात पुलिस ने इन सभी 80 वाहन चालकों के चालान काटे और ड्राइविंग लाइसेंस को नियमानुसार तीन माह के लिए निलंबित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
शराब पीकर वाहन चलाने पर सड़कों पर हादसे का खतरा रहता है। ऐसे में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस को तीन माह तक निलंबित किया गया है। -डॉ. राजेश मोहन, पुलिस उपायुक्त (यातायात), गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें