फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पिकअप गाड़ी से पकड़ा 770 किलोग्राम पनीर

विज्ञापन
मुख्यमंत्री उड़न दस्ता व खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के द्वारा खराब पनीर को जमीन में दबाकर नष्ट करत
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

नंबर गेम - 150 किलो खराब मिलने पर नष्ट कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार सुबह कार्रवाई करते हुए होलिका मैदान के पास खड़ी एक पिकअप गाड़ी से 770 किलोग्राम पनीर की खेप पकड़ी। जांच के दौरान, इस खेप में से 150 किलोग्राम पनीर खराब पाया गया। टीम ने खराब पनीर को भोड़ाकलां मार्ग पर एक खाली जगह में जेसीबी की मदद से गड्ढा खुदवाकर जमीन में दबाकर नष्ट कर दिया। शेष पनीर का नमूना लेकर उसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। यह कार्रवाई सुबह करीब आठ बजे की गई।
खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी मनोज कुमार ने पिकअप चालक वसीम अकरम से पूछताछ की। वसीम अकरम रानीयाला, नूंह का निवासी है। चालक ने बताया कि पिकअप गाड़ी उसके भाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य स्थानों पर भी नमूने लिए गए
संयुक्त टीम ने पटौदी की दो अन्य दुकानों से भी पनीर और रसगुल्ले के नमूने लिए। इसके बाद, टीम हेलीमंडी पहुंची। हेलीमंडी में एक दुकानदार के यहां से कुट्टू के आटे का नमूना लिया गया। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। फर्रुखनगर में भी टीम ने पनीर, डोडा सहित अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। कार्रवाई के दौरान मुख्यमंत्री उड़नदस्ते से इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र, एसआई सतबीर सिंह और एएसआई मनोज कुमार मौजूद रहे। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी मनोज कुमार सहित अन्य सदस्य भी टीम में शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें