फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 77 नए मरीज, 112 हुए ठीक

विज्ञापन
गुरुग्राम के पुराने नागरिक अस्पताल में कोरोना जांच के लिए खड़े लोग। - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में सोमवार को 77 नए मरीज आए तो 112 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। इसके बाद जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 11048 तक पहुंच चुकी है, वहीं जिले में अब तक 131 मरीज दम तोड़ चुके हैं। राहत की बात यह है कि पिछले एक सप्ताह से संक्रमितों की मौत का आंकड़ा स्थिर है।
विज्ञापन

पिछले करीब दो माह से जिले में व्यापक तौर पर कोविड-19 जांच अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें पिछले एक सप्ताह के दौरान काफी कमी आई है। हालांकि, सोमवार को कुल 2187 लोगों की कोविड-19 जांच की गई, जिसमें से 1874 जांच रैपिड एंटीजन किट और आरटी-पीसीआर के जरिए की गई जबकि 313 लोगों की कोविड-19 की जांच निजी लैब में की गई। हालांकि, गुरुग्राम की स्थिति प्रदेश के अन्य जिलों से बेहतर है। कुल मरीजों में से अब महज 827 मरीज ही सक्रिय हैं, जिसमें से 711 मरीज होम आइसोलेट हैं, जबकि 116 मरीज ही अस्पतालों में उपचाराधीन हैं।
शासकीय कोविड अस्पतालों में अब 18 मरीज ही उपचाराधीन हैं, जबकि जिला कोविड हेल्थ सेंटर में 91 और कोविड केयर सेंटर में 7 मरीज ही भर्ती हैं। मालूम हो कि मरीजों में एंटीबॉडीज की जांच के लिए पिछले दो माह में कई बार सीरो सर्वे किए गए हैं, जिसका इसी माह के अंत में परिणाम आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें