फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 74709 बच्चों को पिलाई गई पल्स पोलियो

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल से रविवार को पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हुई। गुरुग्राम विधायक सुधीर सिंगला ने बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाकर इसकी शुरुआत की। खास बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने अभियान के पहले ही दिन 74709 बच्चों को दवा पिला दी, जो लक्ष्य का 74 फीसदी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. वीरेंद्र यादव ने बताया कि पोलियो की खुराक पिलाने के लिए जिले में 525 बूथ बनाए गए हैं, जिनमें सोमवार को भी बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। अभियान के तहत 0-5 वर्ष के बच्चों को दवा पिलाई गई। इसमें 178 कार्यकर्ताओं को लगाया गया है, जबकि 146 सुपरवाइजर अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। जिले में एक लाख बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपा जाखड़, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. नीरज समेत अन्य विभागीय अधिकारी और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। वहीं, गुरुग्राम की तरह ही सोहना में क्षेत्रीय विधायक संजय सिंह और पटौदी में विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने स्थानीय उपमंडल अस्पतालों में पहुंचकर अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें