फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम : कोरोना वायरस के 405 नए मामले आए सामने, एक की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 17828 हुई

Sun, 20 Sep 2020 08:05 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
विज्ञापन
गुरुग्राम में कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

गुरुग्राम में कोरोना का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को भी 405 नए मरीज सामने आए तो 392 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। वहीं, एक संक्रमित की मौत भी हुई। इसी के साथ रोगियों की कुल संख्या बढ़कर 17828 हो गई है, जिसमें से 14875 स्वस्थ हो चुके हैं।

विज्ञापन


जिले में कुल 2793 मरीज सक्रिय हैं, जिसमें से 2523 मरीज होम आइसोलेट हैं। 270 मरीजों को अस्पतालों में भर्ती किया गया है। अस्पतालों में उपचाराधीन मरीजों में से सबसे ज्यादा 214 मरीज कोविड हेल्थ सेंटर में भर्ती हैं जबकि जिला कोविड अस्पतालों में 25 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। वहीं, 31 मरीज जिला कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं। संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ ही मरीजों की मौत के आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है।

स्थिति यह है कि सितंबर में ही अब तक 20 से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है तो वहीं कुल मरीजों की संख्या बढ़कर अब 160 हो गई है। वहीं, रविवार को जिले में 3315 लोगों की कोविड-19 जांच की गई। अब तक 228467 लोगों की कोविड-19 की जांच हो चुकी है, जिसमें से 207324 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 17828 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें