फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारियों को लुभाने के लिए निजी कंपनियों की राह चली जीएमडीए

विज्ञापन
विज्ञापन
सवारियां लुभाने को निजी कंपनियों की राह चला जीएमडीए
विज्ञापन

गुरुग्राम। साइबर सिटी में चल रही सिटी बस सेवा ‘गुरुगमन’ को सफल बनाने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) भी अब निजी कंपनियों की राह पर है। यात्रियों को लुभाने के लिए जीएमडीए की ओर से यात्रियों के नंबर रजिस्टर्ड कर सिटी बस और रूटों की जानकारी दी जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, इसके लिए जल्द मोबाइल ऐप पर भी अलर्ट की सुविधा शुरू की जाएगी।
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की ओर 2 सितंबर को शुरू हुई सिटी बस सेवा में फिलहाल दो रूटों पर 50 बसें दौड़ रही हैं। बसों में यात्रियों के टोटे को देखते हुए जीएमडीए के अधीनस्थ गुरुग्राम मेट्रोपोलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) की ओर से एसएमएस सेवा शुरू की गई है। इस पर यात्रियों के मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड कर उन पर सिटी बस रूट, रूट संख्या और नए रूट की जानकारी भेजी जा रही है। जीएमसीबीएल अधिकारियों के मुताबिक, अभी इसकी शुरुआत की गई है। आने वाले समय में नए रूटों के बारे जानकारी से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन


हेल्पलाइन नंबर पर हो रहा रजिस्ट्रेशन
शुरुआती तौर पर गुरुगमन हेल्पलाइन नंबर 1800-180-6627 पर कॉल करने पर उक्त नंबर को रजिस्टर्ड कर लिया जाता है जिसके बाद उसे एसएमएस के माध्यम से जानकारी दी जाती है।
विज्ञापन


ऐप पर भी मिलेगी सुविधा
जीएमसीबीएल अधिकारियों के मुताबिक, आने वाले समय में रूटों की संख्या में इजाफा होने के बाद गुरुगमन मोबाइल एप्लीकेशन पर यात्रियों को नए रूटों और इससे संबंधित नए अपडेट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें