फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीमंडी का कचरा भी डाला जाएगा बंधवाड़ी प्लांट में

विज्ञापन
विज्ञापन
हेलीमंडी का कचरा भी बंधवाड़ी प्लांट में डाला जाएगा
विज्ञापन

गुरुग्राम। पहले से ही दो शहरों के कचरे के बोझ से दबे बंधवाड़ी स्थित कचरा निस्तारण प्लांट में अब हेलीमंडी का 12 टन कचरे का बोझ नगर निगम गुरुग्राम ने और बढ़ा दिया है। जिससे स्थानीय लोगों की भी परेशानी बढ़ सकती है। तीन दिसंबर को निगमायुक्त ने प्लांट में कचरा डालने की अनुमति दी।
विज्ञापन

बंधवाड़ी कचरा निस्तारण प्लांट में फिलहाल फरीदाबाद और गुुरुग्राम दोनों शहरों का करीब 20 टन कचरा रोजाना लाया जा रहा है। अब 12 टन कचरा हेलीमंडी का भी डाला जाएगा। कचरे का निस्तारण नहीं होने के कारण प्लांट में पहले से ही कचरेे के ढेर लगे हुए हैं। नगर पालिका हेलीमंडी ने नगर निगम गुरुग्राम से कस्बे के कूड़े को बंधवाड़ी प्लांट में डालने की मंजूरी मांगी थी। नगर पालिका सचिव की ओर से 23 अक्तूबर को इस संबंध में पत्र लिखा गया था। निगमायुक्त यशपाल यादव ने 3 दिसंबर को इस संबंध में नगर पालिका सचिव को पत्र लिखा, जिसमें 12 टन कूड़ा प्रतिदिन डालने की अनुमति दी है। अधिकारियों के अनुसार, नगर पालिका को अनुमति के साथ इकोग्रीन को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिसमें बिना किसी शुल्क के कूड़े को निष्पादित करने का आदेश है। नगर निगम गुरुग्राम को हेलीमंडी पालिका की ओर से मासिक रिपोर्ट सौंपी जाएगी। जिसमें बताया जाएगा कि कितना कूड़ा एक माह में बंधवाड़ी प्लांट में निष्पादित करने के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें