फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीमंडी विद्यालय में खंड स्तरीय प्रतियोगिता हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
खंड स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित
विज्ञापन

पटौदी। हेलीमंडी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय में खंड स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता हुई। इसमें पटौदी के 13 उच्च व 13 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया।
खंड शिक्षा अधिकारी कल्पना सिंह रंगा ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी बच्चे बढ़ चढ़कर भाग लें। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर भी जोर दिया एवं विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने नाटक, सांझी, समूह, नृत्य, एकल नृत्य, समूहगान व एकल रागनी समेत सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर विद्यालय प्राचार्य रमेश कुमार, प्रवक्ता राजकुमार, परमानंद यादव, सुशील शास्त्री समेत अध्यापक व विद्यार्थी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन



नव जन चेतना मंच की सदस्यता ग्रहण की
सोहना। नव जन चेतना मंच के संयोजक वशिष्ठ कुमार गोयल के आह्वान पर मंच की बैठक सोहना कार्यालय में हुई। इसमें अक्षय खटाना, लोहटकी, कुलदीप तंवर पार्षद, सूरज, कलम सैनी, हरीश कुमार, विष्णु ने नव जन चेतना मंच की सदस्यता ग्रहण की। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें