एमडीयू ने जारी किए विभिन्न पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम
-परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय वेबसाइट पर उपलब्ध
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) ने मई 2018 में आयोजित एमकॉम दूसरे सेमेस्टर, एमपीएड-दूसरे, तीसरे व चौथे सेमेस्टर, एमए फाइन आर्ट दूसरे सेमेस्टर री-अपीयर का परिणाम जारी कर दिया है। साथ ही एमए संगीत-तीसरे सेमेस्टर री-अपीयर, एमए संगीत म्यूजिक वोकल एंड इंस्ट्रूमेंटल दूसरे सेमेस्टर, एमएससी-मैथ फाइनल वर्ष, नॉन सीबीसीएस स्कीम के तहत आयोजित एमपीएड-दूसरे, तीसरे व चौथे सेमेस्टर तथा एमएससी मैथ डीडीई वार्षिक स्कीम के प्रीवियस वर्ष की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिन्धु ने बताया कि सीबीसीएस स्कीम के तहत आयोजित एमए-अंग्रेजी, लोक प्रशासन, रक्षा एवं सामरिक अध्ययन, संस्कृत, ड्राइंग एंड पेंटिंग के दूसरे सेमेस्टर, एमए-भूगोल व संस्कृत के तीसरे सेमेस्टर, एम.कॉम के दूसरे सेमेस्टर, एमएससी मैथमेटिकस दूसरे सेमेस्टर तथा एमएससी-मैथ तीसरे सेमेस्टर री-अपीयर, एमएससी-सांख्यिकी के दूसरे सेमेस्टर, एमएससी-सांख्यिकी के तीसरे सेमेस्टर री-अपीयर, मास्टर ऑफ लॉ के दूसरे सेमेस्टर फुल व तीसरे सेमेस्टर, री-अपीयर तथा नॉन-सीबीसीएस स्कीम के तहत आयोजित एमएससी-सांख्यिकी तीसरे सेमेस्टर री-अपीयर, एमए-संस्कृत दूसरे व चौथे सेमेस्टर री-अपीयर की परीक्षा का भी परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।