फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 71 नई इलेक्ट्रिक बसें मिलीं, 35 बसों का 9 रूटों पर ट्रायल शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
36 के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी, शहर के साथ आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी भी होगी बेहतर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने और प्रदूषण कम करने के लिए गुरुग्राम में 71 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल की गई हैं। इनमें से 35 बसों का नौ रूटों पर यात्रियों के साथ ट्रायल शुरू हो गया है, जबकि शेष 36 बसों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है।
इन बसों के संचालन से शहर के साथ आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी। गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विश्वजीत चौधरी ने बताया कि इलेक्ट्रिक बसों के शामिल होने से सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इससे नए रूट शुरू करने और मौजूदा रूटों पर कनेक्टिविटी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह पहल पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन


इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल नौ रूटों पर किया जा रहा है। इनमें गुरुग्राम बस स्टैंड से हेलीमंडी होते हुए पटौदी रेलवे स्टेशन और वापसी, गुरुग्राम बस स्टैंड से गुरुग्राम यूनिवर्सिटी होते हुए ढाणा मोड़, आईएमटी चौक से द्वारका सेक्टर-21 मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-99ए स्थित कॉन्सिएंट हैबिटेट से गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन और सेक्टर-37 (पेस सिटी-2) से मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन तक के रूट शामिल हैं। इसके अलावा कॉन्सिएंट हैबिटेट सेक्टर-99ए से केंद्रीय विहार, भोंडसी पुलिस चौकी से महावीर चौक (गौशाला ग्राउंड) और गुरुग्राम रेलवे स्टेशन से ढाणा मोड़ तक भी बसें चलाई जा रही हैं।

15 से 35 रुपये तक होगा किराया
25 यात्रियों की क्षमता वाली इन इलेक्ट्रिक बसों का संचालन फिलहाल सेक्टर-10 स्थित बस डिपो से किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इनका किराया भी निर्धारित किया गया है। छह किलोमीटर तक की यात्रा के लिए 15 रुपये, छह से 13 किलोमीटर तक के लिए 25 रुपये और 13 किलोमीटर से अधिक दूरी के लिए 35 रुपये किराया देना होगा। ट्रायल के दौरान यात्रियों की प्रतिक्रिया, रूटों की कनेक्टिविटी और बसों की संचालन क्षमता का आकलन किया जाएगा। इसके आधार पर बसों को नियमित सेवा में शामिल करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन


150 सीएनजी बसें भी दे रही हैं सेवाएं
फिलहाल जीएमसीबीएल के बेड़े में 150 सीएनजी बसें शहर में सार्वजनिक परिवहन सेवाएं दे रही हैं। अब 71 इलेक्ट्रिक बसें शामिल होने से बस बेड़े की क्षमता बढ़ेगी। इससे नए रूट शुरू करने के साथ आवासीय सेक्टरों को मेट्रो स्टेशन, प्रमुख ट्रांजिट पॉइंट और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों से जोड़ने में मदद मिलेगी। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से लास्ट माइल कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ वाहनों से होने वाले प्रदूषण में कमी लाने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें