गुरुग्राम। भाजपा हरियाणा के दिशा-निर्देशों पर जिला मासिक बैठक हुई। जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर जोर दिया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि कोई पात्र मतदाता सूची से बाहर न रहे। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय रहने और छूटे पात्र मतदाताओं की सहायता करने के निर्देश दिए गए। त्यागी ने हटाए गए नामों की जांच कर पात्र मतदाताओं के नाम दोबारा जुड़वाने में सहयोग करने को कहा। गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो, यह सामूहिक दायित्व है। संदीप जोशी ने कार्यकर्ताओं से अभियान को हर बूथ तक ले जाने का आह्वान किया। बैठक में मनीष सैदपुर, कृतिक जैन सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। ब्यूरो