वेटरंस स्पोर्ट्स एंड गेम्स नेशनल फाउंडेशन की ओर से हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सूरत स्थित वीर नर्मद साउथ गुजरात यूनिवर्सिटी में 8 से 12 अक्तूबर तक आयोजित वेटरंस स्पोर्ट्स एंड गेम्स नेशनल फाउंडेशन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गुरुग्राम के धानी आर यादव ने बेहतरीन प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन किया।
धानी आर यादव ने 1500 मीटर दौड़ में 7 मिनट 25 सेकेंड के समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, 5000 मीटर दौड़ में उन्होंने 31 मिनट 50.84 सेकेंड का समय लेते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि उन्होंने 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में पुरुष श्रेणी में हासिल की।
वेटरंस स्पोर्ट्स एंड गेम्स नेशनल फाउंडेशन के इस आयोजन में देशभर के विभिन्न राज्यों से खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के अंत में धानी आर यादव को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस जीत पर उन्होंने बताया कि मुझे खेलकूद काफी पसंद है, जिसके लिए मैं रोजाना अभ्यास करता हूं।