सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के अभियान के तहत हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत चार दिनों में 67 स्कूल बसों के चालान किए गए। यातायात पुलिस ने सोमवार से बृहस्पतिवार के बीच में कार्रवाई की। यातायात पुलिस की तरफ से विद्यार्थियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी अभियान के तहत विभिन्न स्कूल बसों की जांच की गई। इस दौरान यातायात नियमों की अवहेलना करने और बसों में पाई गई संबंधित कमियों पर चालान किए गए।
यातायात पुलिस ने अभियान के दौरान स्कूल बस चालकों को निर्देश भी दिए। उन्होंने छात्रों को बस से उतारते और बिठाने के समय बस को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करने, फर्स्ट एड बॉक्स में चीजों को दुरुस्त रखने समेत अन्य निर्देश दिए। यातायात पुलिस ने स्कूल संचालकों से अपील की है वे सभी अपने स्कूल बस चालकों को सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी बारे अवगत कराएं और उनको यातायात नियमों की पालना करने के बारे में बताएं।