आवेदन न कर पाने वाले विद्यार्थियों के लिए अवसर
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीएड और एमएड पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। कुलपति ने बताया कि अब शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए संबद्ध शिक्षा महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 अगस्त तक किए जा सकेंगे। इससे पहले निर्धारित तिथि तक आवेदन न कर पाने वाले विद्यार्थियों को एक और अवसर प्रदान किया गया है।
इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। यह निर्णय विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है ताकि अधिक से अधिक अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकें। बीएड और एमएड कार्यक्रमों में दाखिला पाने के लिए हर वर्ष बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं आवेदन करते हैं। अब तिथि बढ़ने से उन उम्मीदवारों को राहत मिलेगी जो किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाए थे। विश्वविद्यालय ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से समय पर आवेदन करने की अपील की है।