जिला स्तरीय हिंदी पखवाड़ा प्रतियोगिता में 100 विद्यार्थियों ने लिया था भाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राष्ट्रीय हिंदी दिवस (14 सितंबर 2025) के अवसर पर 11 सितंबर को आयोजित जिला स्तरीय हिंदी पखवाड़ा प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। डाइट गुरुग्राम परिसर में एससीईआरटी हरियाणा गुरुग्राम के दिशा-निर्देश अनुसार कैप्टन इंदु बोकन कसाना, जिला शिक्षा अधिकारी गुरुग्राम सह डाइट प्रिंसिपल के मार्गदर्शन में हिंदी दिवस का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों से आए लगभग 100 विद्यार्थियों, 50 से अधिक अध्यापकों और अभिभावकों ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं में कविता पाठ, चित्र देखकर कहानी लेखन, दृश्य, घटना वर्णन, चित्र देखकर कविता लेखन, भाषण प्रतियोगिता, व्याकरण आधारित प्रश्नोत्तरी और निबंध लेखन शामिल थे।
कार्यक्रम डीआरयू विंग इंचार्ज वरिष्ठ प्राध्यापक अरुण राघव, नोडल अधिकारी रामकिशन वत्स व कनिका भारद्वाज की देखरेख में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर की भूमिका डाइट हिंदी प्राध्यापक डॉ. ओमबीर सिंह और हिंदी प्राध्यापिका बिंदु दक्ष ने निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में अंग्रेजी प्राध्यापक मुकेश शर्मा, गणित प्राध्यापक मनोज शर्मा और सभी डाइट सदस्यों का विशेष योगदान रहा।