गुरुग्राम। विधायक मुकेश शर्मा ने शनिवार को वार्ड-28 स्थित शिव नगर कॉलोनी में पार्क नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया। साथ ही राम नगर स्थित पार्क के जीर्णोद्धार कार्य का भी शिलान्यास किया। नवीनीकरण के अंतर्गत पार्कों में हरियाली, स्वच्छता और आधुनिक सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। विधायक ने कहा कि ये पार्क न केवल क्षेत्र की सुंदरता को बढ़ाएंगे बल्कि पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली को भी प्रोत्साहित करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि स्वच्छ, स्वस्थ और हरित गुरुग्राम हमारा संकल्प है। इस दिशा में उठाया गया हर कदम आने वाली पीढ़ियों को एक बेहतर और स्वच्छ वातावरण प्रदान करेगा। ब्यूरो