गुरुग्राम। शराब पीकर वाहन चलाने पर यातायात पुलिस ने बीते आठ दिन में 616 चालकों के चालान किए है। यह कार्रवाई 9 से 16 मई के बीच की गई है। इस दौरान यातायात पुलिस की तरफ से एक वाहन को जब्त भी किया गया है।
शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के लाइसेंस तीन महीने के लिए सस्पेंड किए जाते हैं। इस दौरान वह किसी भी वाहन को नहीं चला सकता है। यातायात पुलिस की तरफ से लगातार जागरूकता अभियान आयोजित किए जाते हैं जिसमें लोगों को वाहन चलाते समय सावधानियों के प्रति जागरूक किया जाता है। संवाद