फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

्रीवेंस कमेटी में रखा जाएगा रेहड़ी-पटरी वालों का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रीवेंस कमेटी में रखा जाएगा रेहड़ी-पटरी वालों का मुद्दा
विज्ञापन

-जिला उपायुक्त ने दिया आश्वासन, रेहड़ी पटरी वाले सीएम की सुनवाई कर रहे अब इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। 15 दिनों से चल रहे अनिश्चितकालीन पड़ाव के बाद मंडलायुक्त और जिला उपायुक्त ने रेहड़ी पटरी वाले के मुद्दे को सीएम निगरानी में ग्रीवेंस कमेटी में रखने का आश्वासन दिया है। इसके बाद यूनियन ने सीएम के फैसले के बाद ही आगे का निर्णय लेने का ऐलान किया।
विज्ञापन

निगम क्षेत्र में रेहड़ी-पटरी वालों के साथ हो रही ज्यादती के खिलाफ 16 जुलाई से द्रोण रेहड़ी पटरी यूनियन के बैनर तले रेहड़ी-पटरी चालक मंडलायुक्त कैंप कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन पड़ाव पर बैठे हुए हैं। तीन अगस्त को सीएम के दो दिवसीय गुरुग्राम दौरे के मद्देनजर मंडलायुक्त डी सुरेश और जिला उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने रेहड़ी-पटरी वालों से बातचीत की। इसमें उनकी 11 सूत्रीय मांगों पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री की ग्रीवेंस कमेटी में यह मुद्दा उठाने का आश्वासन दिया। इस पर रेहड़ी संचालक सहमत हो गए। द्रोण रेहड़ी पटरी यूनियन के महासचिव राजेंद्र सिंह सरोहा ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद हमारी मांगों को लेकर सकारात्मक परिणाम दिखता नजर आया है। मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने के बाद उनके आदेश के आधार पर ही आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। तब तक अपनी मांगों को लेकर वे पड़ाव में बैठे रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें