फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 7 अक्टूबर को दिल्ली-रेवाड़ी रेलखंड पर 6 घंटे का ब्लॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
- 25 से अधिक ट्रेनें प्रभावित, कई रद्द और कई के बदले मार्ग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। दिल्ली-रेवाड़ी रेलखंड पर ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली शुरू करने के लिए उत्तर रेलवे की ओर से 7 अक्टूबर को छह घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। यह ब्लॉक सुबह 9:45 बजे से दोपहर 3:45 बजे तक दिल्ली-सराय रोहिल्ला, पटेल नगर, दिल्ली कैंट और पालम स्टेशनों के बीच रहेगा।
इस दौरान दिल्ली-रेवाड़ी सेक्शन की दोनों लाइनों पर सिग्नलिंग कार्य किया जाएगा। इसके कारण 25 से अधिक मेल, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें प्रभावित होंगी। कई ट्रेनों को रद्द किया जाएगा, जबकि कुछ ट्रेनों का मार्ग बदला जाएगा और कुछ को शॉर्ट टर्मिनेट या देरी से चलाया जाएगा।
विज्ञापन

रद्द रहने वाली प्रमुख ट्रेनों में दिल्ली-बांद्रा टर्मिनस, बांद्रा-दिल्ली, रुणिचा एक्सप्रेस, जयपुर-दिल्ली, दिल्ली-अजमेर जनशताब्दी, वंदे भारत और भुज-दिल्ली एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें शामिल हैं। वहीं कई पैसेंजर ट्रेनें भी इस दौरान संचालित नहीं होंगी। कई ट्रेनों को दिल्ली-रोहतक-भिवानी-रेवाड़ी मार्ग से चलाया जाएगा। इससे दिल्ली कैंट, पालम, गुरुग्राम, गढ़ी हरसरू और पटौदी रोड सहित कई स्टेशनों पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनों को रेवाड़ी या नई दिल्ली तक ही चलाया जाएगा। वहीं कई ट्रेनें 55 मिनट से लेकर 8 घंटे 30 मिनट तक देरी से संचालित हो सकती हैं।
विज्ञापन

रेल लाइन की क्षमता बढ़ेगी-
दैनिक रेल यात्री संघ के अध्यक्ष योगिंद्र चौहान ने बताया कि ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली शुरू होने से ट्रेनों के संचालन में सुधार आएगा। इससे ट्रेनों को सिग्नल के लिए लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा और रेल लाइन की क्षमता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था से यात्रियों को समय की बचत और बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें