फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 5वीं एसकेएफआई नेशनल कराटे चैंपियनशिप का 29 नवंबर को होगा आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी में 29 नवंबर को 5वीं एसकेएफआई नेशनल कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगी, जहां देश के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन



इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन शितो र्यू कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया कि ओर से किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों और वजन श्रेणियों के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। जूनियर, सब-जूनियर, सीनियर और महिला वर्ग के खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेंगे। संवाद

कराटे कोचों का कहना है कि हाल के वर्षों में भारत में कराटे की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध करा रही हैं। आयोजकों ने सभी राज्यों की इकाइयों से समय पर पंजीकरण कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें