फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नीट में अच्छे अंक दिलाने का झांसा देकर 5.5 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने के नाम पर 5.5 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में मानेसर साइबर थाना पुलिस ने बुधवार को केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि आरोपी ने नीट में 600 से भी ज्यादा अंक दिलाने का झांसा दिया। जब रिजल्ट आया तो युवती को ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन

कारौला फर्रूखनगर निवासी सविता ने बताया कि 11 जनवरी को सौम्या गुप्ता नामक महिला की व्हाॅट्सएप पर कॉल आई थी। महिला ने बताया कि वह बच्चों की मेडिकल परीक्षा पास कराने में मदद करती हैं। कुछ दिन बाद उन्होंने बताया कि परीक्षा में 600 मार्क्स दिला देंगी ताकि सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन मिल जाए। 24 मार्च को एक मैसेज कर उन्होंने आवेदन नंबर पूछा और बताया कि 11 लाख रुपये लेंगे। इसके बाद 6 मई को विनीत जोशी नामक व्यक्ति ने फोन किया और आईडी कार्ड भी भेजा। विनीत ने एक वेबसाइट का लिंक भेजा, जिसमें नीट का रिजल्ट चेक करने के लिए कहा। इसमें 630 मार्क्स दिखाए गए थे। मार्क्स देखने के बाद उसने साढ़े 5 लाख रुपये भेज दिए। जून में जब नीट का रिजल्ट आया तो 196 नंबर आए। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें