अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अपनी ड्यूटी का ईमानदारी से निर्वहन करने और समर्पण के साथ काम करने वाले 52 पुलिस वालों को बीते शुक्रवार को आयोजित हुए 79वें स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया गया। जिला स्तर और विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान मुख्य अतिथियों ने गुरुग्राम पुलिस के अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। सिपाही अविनाश और दीपक को सोशल मीडिया वेबसाइट की स्टीक व प्रभावी मॉनिटरिंग करके आपत्तिजनक पोस्ट/वीडियो का मूल्यांकन करके त्वरित कार्रवाई करने का सराहनीय कार्य पर सम्मानित किया गया। दाेनों पुलिसकर्मियों को बादशाहपुर में आयोजित कार्यक्रम में रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव ने सम्मानित किया।
जिला स्तर पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित होने वालों में एसआई सुमित, मोहित, अरुण, धर्मेंद्र सिंह, लखपत, अंकित मेहरा, रोहित, जितेंद्र और महिला एसआई पूनम शामिल रहे। वहीं, ई/एसआई सदाराम व श्यामफुल को सम्मान मिला। एएसआई में संदीप कुमार, जयप्रकाश, प्रदीप कुमार, राजबीर, संदीप, कमलजीत, बृजमोहन, सुनील, विकास, बादल, हरिकिशन, मुनिश और महिला एएसआई सोनिका, ममता को सम्मानित किया गया। ई/एएसआई कृष्ण, ई/एएसआई ओमबीर, मुख्य सिपाही परसराम, धनीराम, सुशील, अमरजीत, महिला मुख्य सिपाही बीरबती को सम्मानित किया गया। ई/हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह, जुगराम, विजय, निरंजन और कांस्टेबल अजय, दीपक, अविनाश, दीपक नवीन, नरेश कुमार, मनीष, अजीत, पंकज, सन्नी कुमार, जितेंद्र, दीपक, चंचल, मनीष, कुलदीप, शैलेंद्र व ईएसआई दयानंद को सम्मानित किया गया। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने सभी पुलिसकर्मियों व अधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं।