फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ईएसआईसी अस्पताल में अब उपलब्ध रहेगा 50 यूनिट ब्लड

विज्ञापन
विज्ञापन
लाइसेंस का इंतजार, नहीं भटकना पड़ेगा खून के लिए
विज्ञापन


सौम्या गुप्ता
गुरुग्राम। सेक्टर-9 स्थित ईएसआईसी अस्पताल में अब मरीजों के लिए सुविधाओं के अभाव को कम किया जा रहा है। यहां ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार से अनुमति मिल गई है। पिछले 15 वर्षों से यहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव रहा है, जिस कारण मरीजों और उनके परिजनों को इलाज के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर खून की जरूरत पड़ने पर मरीजों को दूसरे अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, 50 यूनिट की ब्लड स्टोरेज के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब सिर्फ लाइसेंस का इंतजार है।
इस व्यवस्था के बाद अब शहर में हजारों ईएसआईसी कार्ड होल्डर्स को राहत मिलेगी। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, खून को स्टोर करने के लिए सभी तरह की मशीन आ गई हैं, साथ ही इसके लिए ट्रेनिंग भी पूरी कर ली गई है। उम्मीद है कि लाइसेंस मिलते ही बल्ड स्टोरेज की शुरुआत हो जाएगी। ईएसआईसी अस्पताल ने गुरुग्राम रोटरी क्लब और ईएसआईसी फरीदाबाद के साथ एमओयू साइन किया है।
विज्ञापन



रोजाना 800 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं अस्पताल
यूनिट तैयार होते ही मरीजों को इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आपातकालीन स्थिति में तुरंत खून उपलब्ध कराया जा सकेगा।अस्पताल में रोजाना करीब 800 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचते हैं। जिले में गिग वर्कर्स और औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों की संख्या अधिक होने के कारण अस्पताल में मरीजों का दबाव लगातार बढ़ गया है। डाक्टरों की मानें तो कोरोना काल के बाद से ईएसआईसी कार्ड होल्डरों में बढ़ोतरी देखने को मिली है।
विज्ञापन


ब्लड स्टोरेज को शुरू करने के लिए लाइसेंस का इंतजार है। डाॅक्टरों की ट्रेनिंग से लेकर जरुरत की सभी मशीनें अस्पताल में आ गए हैं। इससे मरीजों को समुचित इलाज मिल सके और उन्हें दूसरे अस्पतालों में भटकना नहीं पड़ेगा। इससे न केवल मरीजों को राहत मिलेगी बल्कि अस्पताल की सेवाओं में भी गुणवत्ता बढ़ेगी।
-
डाॅ नीलेश निगम, मेडिकल सुपरिटेंडेंट, ईएसआईसी अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें