फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शिक्षकों को डाइट में ट्रांसफर का मौका, 3 अगस्त तक आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों में रिक्त पदों को ट्रांसफर के आधार पर भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। प्रिंसिपल और पीजीटी शिक्षक 3 अगस्त तक एमआईएस पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शिक्षा विभाग के अनुसार सरकारी स्कूलों के नियमित प्रिंसिपल सीनियर लेक्चरर, जबकि नियमित पीजीटी और लेक्चरर अन्य पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। योग्य उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा। आवेदन केवल एमआईएस पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थी केवल एक ही स्टेशन के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के साथ एमआईएस पोर्टल से वर्तमान तैनाती की सर्विस प्रोफाइल का प्रिंटआउट लगाना अनिवार्य होगा। गलत या अधूरी जानकारी मिलने पर आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। विभाग ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन 28 जुलाई से 3 अगस्त तक किए जा सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें