फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 50 एमएलडी पानी बढ़ने से न्यू गुरुग्राम में दूर होगा संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-51 बूस्टिंग स्टेशन को मिलेगा 250 एमएलडी पानी, टेल वाले सेक्टरों में सुधरेगी सप्लाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। न्यू गुरुग्राम के सेक्टर 45 से 58 तक और 58 से 75 तक रहने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। लंबे समय से टेल वाले सेक्टरों में पेयजल किल्लत से जूझ रहे लोगों को अब पर्याप्त पेयजल मिलेगा। इसके लिए जीएमडीए ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और तीन दिसंबर को पानी बढ़ाने के लिए कनेक्शन में बदलाव करने जा रहा है। नए बदलाव से सेक्टर-51 बूस्टिंग स्टेशन पर 200 के बजाय 250 एमएलडी पानी उपलब्ध होगा।
जीएमडीए शहर में पेयजल सप्लाई बेहतर करने के लिए कई कदम उठा रहा है, जिससे शहर के सभी बूस्टिंग स्टेशनों तक पर्याप्त पेयजल पहुंच सके। चंदू बुढेरा नहरी पानी शोधन से सेक्टर 51 बूस्टिंग स्टेशन तक पानी की सप्लाई जाती है। चंदू बुढेरा संयंत्र से 1600 एमएम की तीन लाइनें और एक 1000 एमएम की लाइन से पानी की सप्लाई होती है। अभी एक हजार एमएम की लाइन चंदू बुढेरा संयंत्र से बसई संयंत्र तक है और इसके बाद सेक्टर 51 बूस्टिंग स्टेशन तक 1600 एमएम की पाइप लाइन है। इससे सेक्टर 51 बूस्टिंग स्टेशन को पूरा पानी नहीं मिल पाता है। इससे सेक्टर 55, 57, 58 से 75 तक पानी की आपूर्ति कम होती है।
विज्ञापन

जीएमडीए चंदू बुढेरा से 1600 एमएम की पाइप को बसई संयंत्र के पास सेक्टर 51 बूस्टिंग स्टेशन जाने वाली लाइन से जोड़ रहा है। इसके लिए करीब 800 मीटर 1600 एमएम की पाइप लाइन डाली जा चुकी है। इसके जोड़ते ही संयंत्र से सेक्टर 51 बूस्टिंग स्टेशन तक 1600 एमएम की पाइप लाइन हो जाएगी और क्षमता के अनुसार पानी मिलना शुरू हो जाएगा। जीएमडीए के अनुसार बसई पानी संयंत्र के पास 1600 एमएम की दो लाइनें और 1000 एमएम की लाइनों को आपस में जोड़ा जा रहा है। ऐसे में अब 1000 एमएम की लाइन एक प्रकार से बैकअप का काम करेगी। जरूरत के अनुसार इस लाइन से पानी दूसरे एरिया की लाइनों में भेजा जा सकेगा।
जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अभिनव वर्मा ने बताया कि पानी की सप्लाई बढ़ाने के लिए 1600 एमएम की लाइन डाली जा चुकी है। उन्होंने बताया कि तीन दिसंबर को इस कार्य को पूरा करने की तैयारी है। नए बदलाव से सेक्टर 51 बूस्टिंग स्टेशन को 50 एमएलडी ज्यादा पानी मिलेगा।
विज्ञापन




48 घंटे तक सप्लाई बंद रहेगी

जीएमडीए ने चंदू बुढ़ेरा नहरी पानी शोधन संयंत्र से 1600 एमएम वाली मेन पानी को जोड़ने का प्लान बना लिया है। 3 दिसंबर की सुबह 11 बजे से 5 दिसंबर की सुबह 11 बजे तक 48 घंटे के लिए पानी की सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान बसई संयंत्र के पास 1600 एमएम की लाइन को सेक्टर 51 बूस्टिंग स्टेशन की लाइन से जोड़ा जाएगा। साथ दोनों लाइनों में वॉल्व लगाया जाएगा। शटडाउन से सेक्टर 37, 42 से 74, गांव बादशाहपुर और खांडसा में समेत अन्य जगहों पर पानी की सप्लाई बाधित रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें